
यातायात सुधारने मुख्य मार्गों पर पुलिस की कार्रवाई
जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कल यातायात पुलिस ने व्यस्ततम मार्गों मालवीय चौक, तीन पत्ती से ब्लूम चौक, तीन पत्ती से नौदराब्रिज, नौदरा चौक से रसल चौक, तैयब अली चौक, अधारताल चौक तक सड़कों पर बेढंगे खड़े वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग कराई। इस दौरान यातायात पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से मुख्य मार्गों पर खतरनाक तरीके से खड़े वाहनों एवं नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 180 वाहनों के चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 72 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।
दुकानदारों को समझाइश ….
पुलिस ने व्यापारिक क्षेत्रों में भी यातायात व्यवस्थित कराया। इस दौरान दुकान के बाहर तामझाम फैलाकर मार्ग बाधित करने वाले दुकानदारों को भी समझाइश दी गई। पुलिस ने इन्हें यातायात व्यवस्थित करने में सहयोग मांगा। यातायात पुलिस ने पेट्रोलिंग मोबाइल केन मोबाइल द्वारा माई से एनाउंस कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
कालेज के वाहनों की चेकिंग …
सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने हितकारिणी डेंटल कालेज में संलग्न कॉलेज की बसों व वाहनों की चेकिंग सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के आधार पर की। यातायात पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष शुक्ला, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक एसडी सनोडिया, सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर, सूबेदार रोहित तिवारी, सूबेदार दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
