Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं DLRC बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने सभी बैंकर्स को वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी योजनाओं में लक्ष्य पूरा करने पर बधाई दी एवं आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए इसी प्रकार कार्य करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा बैंक में समय पर प्रकरण प्रस्तुत किए जाये जिससे लक्ष्यों की पूर्ति की जा सके। सभी जिला अधिकारियों को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए निर्देशित किया। सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने सभी बैंकर्स को समय पर प्रकरण निपटान हेतु कहा गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, RBI से प्रखर उपाध्याय, DDM नाबार्ड राजन तोमरी, लीड बैंक मैनेजर नरेंद्र सोनी, दमोह जिले के स्टेट बैंक मुख्य प्रबंधक आशीष रावत, यूनियन बैंक मुख्य प्रबंधक आदर्श चतुर्वेदी, सभी डिस्ट्रिक्ट को-आर्डीनेटर्स (District Coordinators) एवं सभी विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *