Spread the love

तेजगढ़ | तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाली घुटरिया बीट के अंतर्गत अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी काटकर एक भट्टे में ईंटों को पकाया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा। तेजगढ़ रंेज की प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी मेघा पटेल ने बताया राजाराम पिता परम प्रजापति के ईंट भट्टे पर पर चार फड़ी अवैध रूप से जंगल से लाई गई लकड़ी मौके पर मिली है। जिसकी वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जब्ती बनाई गई है। कार्रवाई के दौरान डिप्टी रेंजर महेंद्र खरे, बीटगार्ड संदीप, बीटगार्ड कपिल उपस्थित थे। मेघा पटेल ने कहा कि मेरे पास अभी दो रेंजो के चार्ज हैं तेजगढ़ रेंज घुटरिया बीट अवैध लकड़ी से ईंट भट्ठे संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *