
पन्ना। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा को बुधवार की देर रात सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा पन्ना-छतरपुर मार्ग पर बक्चुर मनौर के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 95 एटी 2317 को रोका तो वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी में विभिन्न ब्रांड्स की कुल 94 कार्टूनों में 856.44 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 6,36,510 रुपए है। साथ ही 8 लाख मूल्य का पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, रामकृष्ण पाण्डेय गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
