Spread the love

दमोह ! कोतवाली पुलिस द्वारा एक 14 साल की गुम नाबालिक बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर उसके परिजनों को सकुशल सौंपा गया है ! वर्तमान में नाबालिक बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी की दृष्टि से पीचक्यू द्वारा अभियान चलाया जा रहा है पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा अधिक से अधिक नाबालिक बालिकाओं की दस्तायावी हेतु निर्देशित किया गया था !
21 मई 2025 को एक 14 साल की नाबालिक बालिका के गुमने की रिपोर्ट कोतवाली में लेख कराई गई थी एसपी के निर्देशन में एडिशनल एसपी, सीएसपी दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार ने टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका को साइबर सेल की मदद से शहर के सीसीटीवी फुटेज की आधार पर लगातार तलाश कर 48 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया है नाबालिक बालिका के परिजनों द्वारा पुलिस को इस मामले में धन्यवाद दिया गया है !
इस कार्रवाई में कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार , सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक उषा साहू , साइबर सेल टीम व महिला आरक्षक विमला का सहयोग रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *