Spread the love

एक बड़ा कदम आज जिले के स्वास्थ्य अमले ने उठाया

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आज से शिविर लगना प्रारंभ

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार हर महीने की 9 तारीख और 25 तारीख को शिविर लगाया जाता हैं। जिस दिन 25 तारीख को छुट्टी होती है, उस दिन 26 तारीख को शिविर लगाया जाता हैं। उन्होंने कहा आज हमारे यहाँ मातृत्व सुरक्षा शिविर चल रहा है, इसकी विशेष बात जो आज ऐड हुई है और जिससे हमारा चक्र पूरा हो रहा है। हमने बहुत फोकस तरीके से चलाने की शुरुआत जब जिले में की थी, तो सर्वप्रथम जो 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उन पर हमने फोकस किया और उन पर इस शिविरों को बहुत अच्छे से लगाने का प्रयास किया। जहाँ पर हमारी जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार किया।

            उन्होंने कहा जब शिविर थोड़े स्टेबिलाइज़ हो गए तो इसके बाद हम एक श्रेणी आगे बढ़े और अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों शिविर करना है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी शिविर लगाना शुरू किया हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टेबिलाइज़ हुए 02 महीना हो गया, इसके बाद हमने तीसरा चरण प्रारंभ किया है और अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिसको हम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वहाँ पर आज से शिविर लगना शुरू हो गए तो इस शिविर को सी.एच.ओ वहाँ पर कंडक्ट करेंगे और वहाँ जो नॉर्मल महिलाएं जो जोखिम वाली नहीं है। नॉर्मल महिलाओं की ए.एन.सी जांच सेवा आज से शुरू हो रही है, तो इस प्रकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उससे नीचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उससे नीचे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर यहाँ तक गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग का और उनकी जांच का अभियान पहुँच गया है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा अब पूरा काम ये रहेगा की इन तीनों जगहों पर इसको बहुत अच्छे तरीके से स्टेबिलाइज़ कर दिया जाए ताकि कोई भी गर्भवती महिला जांच से वंचित न रहे और हर स्टेज पर उसकी जांच हो जाए ताकि किसी भी प्रकार से ना उसको और ना होने वाले बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे तो एक बड़ा कदम आज जिले के स्वास्थ्य अमले ने उठाया है। पूरे जिले में आज इस नीचे के लेवल पर हम शिविर लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *