पेयजल लेखन सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी , यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा, युवा संगम रोजगार-स्वरोजगार तथा अप्रेटिसशिप मेला आज 27 और कल 28 मई को सुबह 11 बजे से शाम को 5 बजे तक चलेगा और कोई भी युवा दोनों दिन में कभी भी आ सकते है। इस मेले में 23 प्राइवेट कंपनियां भाग ले रही हैं और कंपनी लगभग 3500 से अधिक पदों पर युवाओं को भर्ती करना चाह रही हैं और इसमें जो शैक्षणिक योग्यता है। 5 वी ,8 वीं, 10 वीं, 12 वीं डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन किसी भी प्रकार की क्वालिफिकेशन हो आप रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है और अच्छी नौकरी पा सकते हैं।
श्री कोचर ने कहा कुछ कंपनी ऐसी आ रही है जो युवाओं को अपने खर्चे पर पढ़ाई, ग्रेजुएशन, उनकी स्किलिंग कराएंगी और युवाओं को स्टाइपेंड और आगे नौकरी देंगी। यह जिले के युवाओं के लिए बहुत सुनहरा अवसर है, अधिक से अधिक संख्या में युवा आये, उनके लिए बैठने, रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा हैं। ट्रैफिक का पूरा प्लान डिक्लेर हो जाएगा कि कहाँ से आना है, कैसे आना है, इसके लिए कुछ डायरेक्शंस भी इश्यू किए हैं जो सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं, सभी जन प्रतिनिधिगण भी अपनी सुविधा अनुसार इस मेले के अवलोकन के लिए उपस्थित रहेंगे, मेरा आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में युवा आए और इस मेले का लाभ उठाएं।
श्री कोचर ने कहा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पूरे इंतजाम किए गए हैं। वहाँ पर फूड ज़ोन लगाया है, जहाँ पर पैसा देकर खाने पीने की वस्तुएं खरीद सकते हैं। वहाँ पर सांची पार्लर लगाया जा रहा है और लोग पीने के पानी के लिए टैंकर और कैंपर की भरपूर व्यवस्था कर रहे हैं।, इसके अलावा स्टेशनरी की व्यवस्था भी की जा रही हैं, साथ ही किसी युवा को डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी, स्कैनिंग ,प्रिंट निकालना , सादा पेपर ,पेन, पेंसिल चाहिए तो इसकी भी व्यवस्था की जा रही है ताकि पेड आधार पर युवा सर्विस ले सके। श्री कोचर ने कहा एक क्लिनिक वहाँ पर सेटअप की जा रही हैं, वहॉ पर डॉक्टर्स, बेड की व्यवस्था रहेगी यदि किसी की तबियत खराब होती है तो तुरंत उपचार मिल सके। इसके अलावा पूरा सिस्टम जेनरेटर पर चलेगा तो जेनरेटर के कारण लाइट गोल होने की कोई समस्या नही रहेगी। फायर फाइटर की व्यवस्था की जा रही है। युवाओं को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इसके लिए बड़े पैमाने पर रजिस्ट्रेशन काउंटर लगा रहे हैं, ताकि किसी एक काउंटर पर ज्यादा भीड़ न हो और साथ में बैठने के लिये कुर्सियों की भरपूर व्यवस्था की है, ताकि जब तक व्यक्ति का नंबर आए तब तक वह आराम से बैठ सके और इसके अलावा वहाँ पर उच्च शिक्षा विभाग, आई.टी.आई, तकनीकी शिक्षा, पॉलिटेक्निक सब कॉलेजों ,स्कूलों में एडमिशन चल रहे हैं, उनके भी काउंटर लगाए हैं ताकि जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं उन लोगों के लिए भी सुगम व्यवस्था पॉलिटेक्निक कॉलेज में बन सके।
