Spread the love

राजकुमार यादव के निधन पर सकल हिन्दू समाज ने किया श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन 

दमोह। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष और सकल हिन्दू समाज के संरक्षक श्री राजकुमार यादव के दुःखद निधन उपरांत स्थानीय फुटेरा वार्ड में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।  जिसमें सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि श्री राजकुमार यादव ने जिस तरह यादव समाज और हिन्दू समाज के हित में जो कार्य किया है वह अतुलनीय है। उनके निधन से समाज को गहरी छति हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे बहुत ही पुराने संबंध राजकुमार यादव जी से रहें हैं। राजकुमार यादव ऐसा नाम है। उनके निधन से मुझे गहरी क्षति हुई है। मुझे जब कभी भी आवश्यकता हुई तब हम वार्तालाप कर लेते थे। राजकुमार भैया के निधन से यादव समाज को नहीं बल्कि सकल हिन्दू समाज को क्षति हुई। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी ने अपनी और से श्रंद्धाजलि देते हुए कहा है कि दमोह के सामाजिक कार्यकर्ता यादव समाज के आधार स्तम्भ राजकुमार भैया से मेरे भाई 25-30 साल पुराने संबंध रहे है। वैसे भी हमारा आम चौपरा क्षेत्र यादव बाहुल्य इलाका है। तो समाज के बीच में राजकुमार भैया का उठना बैठना निरंतर लगा रहता था। श्रीराम जी सेवा समिति के सेवादार भाजपा नेता सुनील राय ने राजकुमार यादव के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि उनके निधन से समाज को गहरी क्षति हुई है। यादव समाज के वरिष्ठ हरिशंकर यादव ने कहा कि सकल हिन्दू समाज जिला दमोह जिस तरह समाज के दिवंगत साथियों को श्रंद्धाजलि सभा के साथ याद करते हैं यह कार्य सराहनीय है। हमारी यादव समाज को राजकुमार यादव के रूप में गहरी क्षति हुई है। इस दुःख की घड़ी में सकल हिन्दू समाज परिवार के साथ खड़ा हुआ है उससे यादव परिवार को संबल मिला है। शोक सभा का संचालन सकल हिन्दू समाज के संरक्षक राजीव राय साव जी एवं शोक सभा का प्रस्ताव सकल हिन्दू समाज के युवा जिलाध्यक्ष मोंटी रैकवार के द्वारा रखा गया। जिसके बाद दो मिनिट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *