Spread the love

दमोह: भारतीय वन सेवा एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाली जिले की प्रतिभाओं यथा कुमारी श्रुति जैन एवं अनामिका रोहित को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कुमारी श्रुति जैन ने भारतीय वन सेवा में सफलता प्राप्त कर अपने दमोह जिले सहित  पथरिया का नाम रोशन किया श्रुति के पिता दिनेश जैन किराना व्यापारी है, इसी तरह अनामिका रोहित ने अपनी नौकरी के साथ-साथ प्रयास करते हुए तकनीकी शिक्षा के रोजगार व कौशल विकास विभाग में उपसंचालक के पद पर सफलता प्राप्त की है। अनामिका के पिता आदिम जाति कल्याण विभाग में मंडला जिले में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है अनामिका का परिवार दमोह का मूल निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *