Spread the love

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री श्री लखन पटेल आज पथरिया पहुंचें। उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में शिवलिंग निर्माण कार्य में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की तथा परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक तथा जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक ओर आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री लखन पटेल पथरिया से भोपाल के लिए रवाना हो गए।कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक कल्याण की भावना से किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *