विकसित कृषि संकल्प अभियान योजना का प्रचार रथ रवाना

दमोह: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव गांव में प्रत्येक किसान तक केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने को लेकर कार्य प्रारंभ किया गया है। 29 मई से 12 जून 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों को प्रचार रथ के माध्यम से जानकारी पहुंचाने की योजना का प्रदेश के साथ जिले में भी शुभारंभ हो गया है। प्रदेश सरकार के पशु पालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री लखन पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कलेक्ट्रेट से एक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि भारत सरकार की एक अति महत्वाकांछी योजना प्रारंभ की गयी है, जिसमें लेब टू लेंड के तहत प्रयोगशाला में तय चयनित फसलों को खेतों में उत्पादन करने पर बल दिया जा रहा है। इसका लाभ प्रत्येक किसान भाईयों तक पहुंचे इसके लिये प्रचार प्रसार रथ रवाना किया गया है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जिले में कृषि उत्पाद ब्रांड बने इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। किसान भाईयों को भी इस दिशा में प्रयास तेज करना चाहिये।

इसके पूर्व राज्यमंत्री लखन पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर मौजूद थे।राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य योजना तैयार की गयी है। खरीफ की फसलों पर अभी नजर है और क्षेत्र में औषधीय खेती को बढावा देने पर भी कार्य चल रहा है। इसके लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिनमें समस्याओं शिकायतों का संकलन और निराकरण किया जायेगा। विधानसभा एवं विकासखण्ड स्तर के दल बनाये गये है, जिनमें वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के योग्य अनुभवी अधिकारियों को रखा गया है। उन्होंने कहा मृदा परीक्षण भी इस अवसर पर किया जायेगा प्रभारी उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास जे.एल.प्रजापति ने कृषि से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
