Spread the love

छिंदवाड़ा । नगर निगम के एक रसिया इंजीनियर से कालोनी वासियों ने बीते दिनों मकान खाली कराया है। दरअसल यह रसिया इंजीनियर अपनी अय्याशी को लेकर क्षेत्र में काफी बदनाम हो गया था। निगम के एक बड़े अधिकारी की मेहरबानी से उनके छोटे-बड़े सभी प्रोजेक्ट इसी इंजीनियर के हाथ में रहते हैं जिससे उसने करोड़ों रुपए की काली कमाई की है। इस कमाई के बल पर उक्त इंजीनियर ने हाउसिंग बोर्ड में एक मकान खरीदा था लेकिन इसका उपयोग वह सिर्फ अय्याशी करने के लिए कर रहा था इसे लेकर कालोनी वासियों ने आपत्ति जताई थी जिसके चलते उक्त इंजीनियर ने अब इस मकान में आना छोड़ दिया है खबरची की माने तो रसिया इंजीनियर के प्यार में एक साथ तीन महिलाएं पागल है सभी माशुकाएं अपने इंजीनियर प्रेमी को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने तैयार है। यही वजह है कि आपस में तीनों माशुकाओं का तकरार होने के बावजूद वह अपने प्रेमी इंजीनियर को छोड़ नहीं पा रही है। रसिया इंजीनियर अपनी प्रेमिकाओं को काफी महंगे गिफ्ट भी देता है और लग्जरी कार में बायपास रोड पर उन्हें घुमाता देखा जा सकता है। खैर कहानी जो भी हो लेकर निगम के इस रसिया इंजीनियर के किस्से पूरे गलियारे में सुने जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *