Spread the love

वन समिति डाबरी के झकुरदा तेेंदूपत्ता फड़ का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बालाघाट। जिले के नक्सल प्रभावित थाना लांजी के डाबरी चौकी अंतर्गत वन समिति डाबरी के झकुरदा तेदूपत्ता फड़ में अज्ञात लोगों आग लगा दी। इस घटना से तेंदूपत्ता पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाही कर मामले को जांच मे लिया।
जानकारी के अनुसार जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य बंद हो चुका है। अब परिवहन का कार्य किया जा रहा है। 28-29 मई की दरमियानी रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने सूख रहे तेंदूपत्ता के फड़ पर आग लगा दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फड़ मालिक और मुंशी से पूछताछ की। जांच पड़ताल में उक्त घटना में स्थानीय लोगों के होने की संभावना व्यक्त की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में समय से पूर्व तेंदूपत्ता का लक्ष्य हासिल कर लिया गया था। जिसके चलते संग्रहण का कार्य फिलहाल नहीं किया जा रहा है। मौजूदा समय में तेंदूपत्ता का फड़ लगाकर उन्हें सूखाया जा रहा है। जिसके बाद उसका परिवहन किया जा रहा है। जिन-जिन स्थानों पर तेंदूपत्ता सूख चुका है, वहां से उनका परिवहन भी प्रारंभ है।
घटना स्थल पर नहीं मिले नक्सल पर्चे
पुलिस की जांच में घटना स्थल पर किसी भी प्रकार के कोई भी नक्सल पर्चे प्राप्त नहीं हुए है। जिसके चलते प्रथम दृष्टया इस घटना में नक्सलियों की भूमिका भी नहीं पाई गई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर इसे नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए जाने की खबर फैलाई जा रही है, जो कि गलत बताई गई है। हालांकि, आगजनी की घटना को किसने अंजाम दिया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *