Spread the love

छिंदवाड़ा। भोपाल में शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा भोपाल मेट्रो का उद्घाटन किया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मेट्रो की नींव मैने रखी थी आज भाजपा इसका श्रेय ले रही है। कमलनाथ शनिवार को चार दिनी प्रवास पर छिंदवाड़ा आए। उन्होनेें इमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में यह बात कही। मेट्रो के उद्घाटन पर किए प्रश्र पर कमलनाथ ने कहा कि मुझे अच्छी तरह याद है जब मप्र के मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर थे, मैंने उन्हें दिल्ली बुलाया और कहा कि मप्र में मेट्रो नहीं है यह शर्मनाक बात है, तो उन्होंने कहा कि हमारे पास पैसा नहीं है। मैंने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा जिसके पश्चात उन्होंने बताया कि इसके लिए 17 करोड़ रुपए लगेंगे। अपने केन्द्रीय मंत्रित्व कार्यकाल में राशि उपलब्ध कराई। जब मैं मप्र का मुख्यमंत्री बना तब मेट्रो की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन चुकी थी और मैंने मेट्रो का शिलान्यास किया। आज भोपाल में उसी मेट्रो का उद्घाटन किया जा रहा है, यह भाजपा की श्रेय लेने की राजनीति है।
राजधानी में सर्वाधिक महिला सम्बंधित अपराध
मप्र की राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर किए गए सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि महिला सम्बंधित अपराध तो सबसे अधिक राजधानी में ही घटित हो रहे हैं। सम्पूर्ण मप्र अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। सर्वप्रथम आवश्यक यह है कि महिलाओं से सम्बंधित अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस व कारगर कदम उठाए जाएं ताकि महिलाएं, बहन व बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे निर्भिक होकर अपने कार्य कर सकें। भारतीय सेना को लेकर भाजपा के द्वारा की जा रही बयानबाजी की जा रही है। प्रत्युत्तर में उन्होनें कहा कि यह सेना का अपमान है।
संगठनात्मक विषयों पर आज मैराथन बैठकें
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चार विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिाकरियों की मैराथन बैठक लेंगे। चौरई,जुन्नारदेव, अमरवाड़ा के साथ छिंदवाड़ा ग्रामीण भाग एक और दो की बैठकों में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगे। सुबह साढ़े दस बजे से बैठकें शुरू होगी जो दोपहर तक चलेंगी। इसके बाद शाम को छिदंवाड़ा ग्रामीण की बैठक वे लेेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ भी मोजूद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इन बैठकों में विधानसभा प्रभारी, पर्यवेक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं ब्लॉक समन्वयक, उप ब्लॉक शहर अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष व क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *