Spread the love

छिंदवाड़ा – वार्ड क्र. 48 पोआमा में दिनांक 30 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गुरूचरण खरे के मार्गदर्शन में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस सेवादल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में कांग्रेस एस.सी. प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये भी उपथित रही । बैठक में आदिवासियों की जमीन को भू माफियाओं द्वारा हड़पकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने पर रोक लगाने एवं अवैध शराब की बिक्री और एवं आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के संबंध में चर्चा की गई एवं आगामी दिनों में इसके लिये जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करने का संकल्प लिया । इस बैठक में विशेष रूप से राकेश मरकाम, सचिव आदिवासी विकास परिषद संगठन, मुन्ना धुर्वे महिला बाल विकास संयोजक, महिला नेत्री रेणु तिवारी, मुकेश बघेल, जयपाल शाह युवनाती, शांता आहाके, गजेन्द्र इंदौरकर कांग्रेस सेवादल, कमलेश सातपुते, नगर सचिव, पुर्णीता डेहरिया शहर अध्यक्ष, नेहा आम्रवंशी, प्रतिमा ब्रम्हे, हेमराज यादव, सरिता धुर्वे, नंदनी उइके, विनीता परतेती विशेष रूप से उपस्थित थी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *