Spread the love

खरगोन। शहर के जैतापुर पुलिस थाने में आम्र्स एक्ट मामले में गिरफ्तार दो आरोपी हथकड़ी के साथ अलसुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार आरोपियों को खोजने में थाने के बल के साथ ही समूचे जिले के थाना. पुलिस चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है, पुलिस आवाजाही कर रहे लोगों के साथ वाहनों की सघन तलाशी ले रही है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि विरपाल पिता मुख्तायार सिंह और जगवींदर सिंह पिता जगतार सिंह दोनोंं निवासी ग्राम मुलेवाल तहसील शाहकोट जिला जालंधर को अवैध देशी पिस्टल के साथ शुक्रवार को मेनगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा था। पूछताछ के दौरान शनिवार तड़के करीब 4 बजे दोनों आरोपी थाने में तैनात पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गए है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। आरोपियों पर अब आम्र्स एक्ट के साथ ही पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का प्रकरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *