
दमोह। सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नाम कलेक्टर को एक दिन का अवकाश लेकर प्रदेश भर में ज्ञापन सोपा गया जिसमें सहायक सचिवों/ग्राम रोजगार सहायकों पर हो रही लगातार कार्रवाइयों से अवगत कराया केवल और केवल मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जनहितकरी जो भी योजना बनाई जाती है उसे धरातल पर लोगों तक पहुंचने का कार्य सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायको द्वारा किया जाता है और उपरांत केवल और केवल कार्यवाही रोजगार सहायक पर ही की जाती है तथा इतनी जनहितकारी योजना चल रही हैं उसके उपरांत मनरेगा के तहत वेतन कटौती की जाती है आज हमारे दमोह में फरवरी माह की 80 कर्मचारीयो की वेतन जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी के द्वारा 18000 रुपए एक माह का काट लिया गया अगर ऐसा ही होता रहा तो ग्राम रोजगार सहायक अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर पाएगा और सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों से अन्य योजना का आकार करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि जब हमारी वेतन केवल मनरेगा कार्य के लिए काट ली जाती है तो अन्य योजनाएं हम संचालित नहीं करेंगे क्योंकि अन्य योजना में भी अगर कार्य नहीं होता है तो भी दबाव बनाकर वेतन काटने की बात कही जाती है इसीलिए दमोह जिले के समस्त सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों के द्वारा एक आवाज में ज्ञापन देकर कलेक्टर परिसर पहुंचकर श्रीमान कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया अगर इस उपरांत भी लगातार कार्रवाई होती हैं तो सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायक आगामी समय में आंदोलन पर आमादा हो जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की ही रहेगी आज के कार्यक्रम उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता गुप्ता जिला अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया सुनील तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा राजेश सिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष पटेरा रामबाबू मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष हटा गणेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बटियागढ़ थान सिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष दमोह हेमंत पटेल ब्लॉक अध्यक्ष तेंदूखेड़ा हनुमत सिंह ठाकुर नीरज पटेल गणेश राजाराम मुकेश सिंह प्रताप सिंह रमेश सिंह धर्मेद्र यादव श्रीकांत दुर्ग सिंह विनोद युगेश सुधीर इमारत राजेश सिंह नीरज कमलेश भूपेंद्र पुष्पेंद्र केशरी सिंह राघवेंद्र केशविंद रामकुमार राकेश मनोज धनीराम राघवेंद्र मोहन आदि की उपस्थिति रही।
