Spread the love

तीन विधानसभाओं के साथ छिंदवाउ़ा ग्रामीण के पदाधिकारियेां से चर्चा
छिंदवाड़ा। संसदीय क्षेत्र के छिंदवाउ़ा और पांढुर्णा जिले में कांग्रेस केा संगठनात्मक रूप से मजबूत करने को लेकर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीन विधानसभा क्षेत्रों के साथ छिंदवाड़ा ग्रामीण के पदाधिकारियों से सीधी चर्चा की। शिकारपुर में सुबह साढ़े दस बजे से बैठकों का दौर चला। अलग-अलग विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होनें बैठक की। इस दौरान उन्होनें कहा कि बूथ कमेटी का गठन सही हुआ है तो आपको कोई हरा नहीं सकता। चुनाव जीतने में बूथ बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। इसकी जिम्मेदारी किसी देनाहै यह कार्यालय या घर पर बैठकर नहीं किया जाताबूथ पर पहुंचकर सम्पूर्ण व विस्तृत जानकारी जुटाने के उपरांत संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता को बूथ की जिम्मेदारी देनी होगी। कमलनाथ ने कहा कि इस बार गठित की जाने वाली बूथ कमेटियों की औचक जानकारी जुटाई जाएगी इसलिये जिम्मेदारी लेने वाले की सहमति अच्छी तरह लें ताकि चुनाव के समय किसी भी तरह की परेशानी ना हों। सुबह कमलनाथ ओर नकुलनाथ ने चौरई, जुन्नारदेव व अमरवाड़ा की बैठक ली। इस दौरान जिला अध्यक्ष विश्वनाथओकटे, गंगा प्रसाद तिवारी सहित सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्थानीय मुद्दों पर हो आंदेालन
कमलनाथ ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग परेशान हैं। मप्र अपराध व भ्रष्टाचार में देश की राजधानी बन चुका है। स्थानीय मुद्दों को लेकर आंदोलन करें, जन समस्याओं को उठाएं। आक्रामक होकर जनता की परेशानियों के लिए लडें। उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि किसी से डरने अथवा घबराने की आवश्यकता नहीं है, गलत के खिलाफ लगातार आवाज उठाएं। मैं हमेशा आप लोगों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा हूं। प्रदेश के अन्य जिलों में स्थिति और भी दुखद है, हर काम के दाम तय है, छिन्दवाड़ा इससे छूटा हुआ है, क्योंकि यहां लोगों को मेरा डर है।
कार्यकर्ता पार्टी की असली नींव: नकुलनाथ
पूर्व सांसद नकुलनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को गांव-गांव व बूथ स्तर तक विस्तारित करने एवं मजबूती प्रदान करने में क्षेत्रीय व बूथ कमेटियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कांग्रेस पार्टी की नींव कार्यकर्ता हैं। पार्टी में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है किन्तु बूथ की मजबूती पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है इसके लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया जाना चाहिए। उन्होनें कहा कि प्रभारी, पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक अध्यक्ष बूथ पर पहुंचकर ही कमेटी का गठन करें साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार करें ताकि सम्पूर्ण जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पास भी उपलब्ध रहे। उन्होनें मतदाता सूची की ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि सभी मतदाता सूची का अध्ययन अवश्य करें।मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं काटने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों की होगी, जिसकी निगरानी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *