Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए कहा, एम.एल.बी स्कूल में 14 और 15 जून को अपरान्ह 04 बजे से रात को 10 बजे तक पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है, उन्होने कहा इस संबंध में हमारा प्रयास यह है, कि अधिक से अधिक अभिभावक कम से कम दर पर किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और जूते आदि खरीद सके। इस दृष्टि से हम मेला लगा रहे हैं और इस सीज़न का आखिरी पुस्तक मेला होगा क्योंकि इसके बाद 16 जून से स्कूल शुरू हो रहे हैं, इसीलिए 14 और 15 जून को मेला का आयोजन किया गया है, ताकि सभी लोग आराम यहॉ आकर खरीदारी कर सके। कलेक्टर ने कहा जिन लोगों ने अभी तक किताबें नहीं खरीदी है उनके लिए अवसर है, कि किताबें खरीदे और बाकी सामग्री खरीदे। उन्होनें कहा मेरा अनुरोध है, कि अधिक से अधिक संख्या में आप आए और पुस्तक मेले का लाभ उठाऍ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *