Spread the love

वन विभाग की टीम ने पकड़ा, खंदारी जलाशय में छोड़ा
जबलपुर। खमरिया वेस्ट लैंड स्थित लेक में वर्षो से डेरा जमाए मगरमच्छ रेस्क्यू कर उसे खंदारी जलाशय में छोड़ा जाएगा| दरअसल यहां मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर आसपास के रहवासी परेशान थे और उन्होंने चिंता जताई थी कि लेक के आसपास बच्चें व बुर्जुग घूमने आते हैं ऐसे में कोई दुर्घटना न हो जाए|
इसी बीच गर्मी के दिनों में लेक का पानी कम होने पर मगरमच्छ अक्सर लेक के बीच में स्थित पत्थर में नजर आने लगा था। ओएफके प्रशासन के पत्र पर वन विभाग ने रेस्क्यू टीम को मगरमच्छ की निगरानी में लगाया था। जिसे बुधवार की रात मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता मिल गई।
वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने बताया की मगरमच्छ की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष की है। जिसकी लंबाई लगभग पांच से साढ़े पांच फीट के आसपास होगी। बरहाल मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद सभी को राहत महसूस की हैं। रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को खंदारी जलाशय में छोड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *