
दमोह। प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ लगातार 2 वर्षों से सक्रियता के साथ मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केश लैस हेल्थ कार्ड की मांग कर रहा था जिसके के लिए संघ के द्वारा सक्रियता के साथ माननीय मंत्री को लगातार पत्र के माध्यम अवगत कराया जा रहा था एवं पीएमयूएम शिक्षक संघ दमोह के द्वारा आयोजित छात्र शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह में माननीय मंत्री जी से विशेष आग्रह भी किया था माननीय मंत्री धर्मेंद्र लोधी छात्र शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह के मंच से आश्वासन देते हुए केश लैस हेल्थ कार्ड दिलवाने की बात कही थी, मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को अब केश लैस हेल्थ कार्ड की सुविधा मिलने जा रही हैं तो इस उपलक्ष्य में पीएमयूएम शिक्षक संघ के प्रांत संयोजक पवन खरे जी के द्वारा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भैया को आभार पत्र देकर आभार व्यक्त किया साथ ही दमोह जिले में शिक्षकों की समस्याओं के लिए ज्ञापन देकर अवगत करवाया। ज्ञापन में मुख्य रूप से मंहगाई भत्ते के एरियर की राशि का भुगतान, क्रमोन्नति की एरियर की राशि का भुगतान, दमोह जिले में किसी भी प्रकार के एरियर की राशि का भुगतान शासन के आदेशानुसार तय समय में कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया जाता। ज्ञापन में दमोह जिला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री कैलाश असाटी, कोषाध्यक्ष मोहन ठाकुर जिला सचिव नरेंद्र नामदेव प्रवक्ता पारस साहू मीडिया प्रभारी विजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा देवेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष तेंदूखेड़ा देशराज यादव, जिला संगठन मंत्री हेमेंद्र कोरी सह संगठन मंत्री गिरिजा प्रजापति, सह सचिव अजय रोहित ब्लॉक उपाध्यक्ष दमोह अनिल मिश्रा जिला सह प्रवक्ता वेदप्रकाश खरे, मयंक सोनी, बैजनाथ नामदेव, प्रमोद प्रजापति, ब्रजेश मेहरा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश सेन, रमेश पटेल, मुकेश विश्वकर्मा, मानसिंह राजपूत, संतोष रजक, बीडी विश्वकर्मा उपस्थित रहें।
