Spread the love

दमोह। जिला युवा कांग्रेस के युवा नेता अरूण दुबे ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मंशानुसार जिस तरह जातीय जनगणना की बात केन्द्र सरकार से मनवाई है उसी तरह मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी शीघ्र ही जातीय जनगणना करवाये क्योकि  2011 से अब तक किसी भी प्रकार की जातीय जनगणना नहीं हुई है। जातीय जनगणना होने से यह स्पष्ट हो जायेगा कि किस जाति का आरक्षण दिया जाये अथवा किस जाति को नहीं। कांग्रेस के नेता आरूण दुबे ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश सरकार शीघ्र ही जातीय जनगणना नहीं करवाती तो युवा कांग्रेस पंचायत स्तर पर अपने युवा कांग्रेस के साथियो के साथ स्वयं जातीय जनगणना करवायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *