Spread the love

दमोह। अकलेरा जिला झालाबड़ राजस्थान में माँ कर्मा धाम एवं साहू राठौर धर्मशाला का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष रविकरन साहू अध्यक्षता भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा जनगणना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र साहू विशेष अतिथि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता,संजय साहू, दीनदयाल साहू, हरभजन साहू, राष्ट्रीय युवा सचिव नरेंद्र साहू, दिलीप साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवानी प्रिया, प्रकाश मोदी, मोहन साहू रहे. सर्वप्रथम माँ कर्मा देवी की पूजा अर्चना एवं आरती अतिथियों द्वारा की गई.अकलेरा साहू राठौर समिति के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत साफा बांधकर साल श्रीफल एवं माँ कर्मा की फोटो भेंट कर किया गया.मुख्य अतिथि रविकरण साहू ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंदिर व धर्मशाला निर्माण में स्थानीय विधायक मंत्री सांसद से भी सहयोग लेवे और में भी जनप्रतिनिधिओ से निवेदन करुँगा. समाज को एकजुटता व जाग्रत करने की बात कही. अध्यक्षता कर रहे सत्येंद्र साहू ने जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि निचले स्तर से कस्वा, ग्राम, शहर, जिलो में जनगणना करें जिससे समाज की प्रतिभाएँ उजागर होंगी जिससे समाज के जरूरतबन्दों को लाभ मिलेगा. और मंदिर, धर्मशाला निर्माण में गिलहरी की भूमिका निभाते हुए अपनी सकक्षमता से सहयोग कर भव्यता लाये. विशेष अतिथि मुरारी गुप्ता ने सम्पूर्ण आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि जो भी जरूरत होंगी में भी सहयोग करूंगा. भूमिपूजन की बोली राजगढ़ जिलाध्यक्ष रामबाबू साहू ने तीन लाख इक्कीस हजार रूपये प्रदान किये.आयोजन समिति के दिलीप साहू, रामनरेश साहू, जगमोहन साहू, मांगीलाल साहू, ब्रजेश, नरेश, मोहनलाल, रामस्वरूप, सतीश, चौथमल, विजय, नेमीचंद, रामविलास साहू सहित हजारों स्वजातीय बन्धुओ की उपस्थिति रही. मंच संचालन पंडित विनोद, दिलीप साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन जगमोहन साहू ने कविताएं पढ़कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *