
दमोह। श्रीमती पदमा ओजेन्द्र तिवारी की सेवा अवधि पूर्ण हो जाने पर उनके सम्मान में सेवानिवृत्ति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। वह कौन है लघुकथा संग्रह, चहकता आंगन बाल काव्य संग्रह, कल मिलने को आना काव्य संग्रह, विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ सुरेश पचौरी, विशिष्ट अतिथि राम शर्मा आचार्य बीना, मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र जी शर्मा, राजस्थान नगर डींग राजस्थान, कार्यक्रम में लेखक ओजेंद्र तिवारी का परिचय, पीएस परिहार पिम्मी द्वारा दिया गया। प्रारंभ में सरस्वती पूजन के उपरांत राम कुमार तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना की गई । हरिश्चंद्र शर्मा द्वारा पदमा तिवारी एवं ओजेन्द्र तिवारी को अभिनंदन पत्र बृजवानी सेवा समिति द्वारा प्रदान किया गया। पदमा तिवारी एवं ओजेन्द्र तिवारी को दिए गए अभिनंदन पत्र का वाचन बी एम दुबे द्वारा किया गया। पदमा तिवारी का साहित्यिक परिचय मनोरमा रतले द्वारा दिया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश पचौरी द्वारा लघुकथा संग्रह वह कौन है के संदर्भ में विचार प्रस्तुत किए गए और कहा लघुकथाएं बहुत सुंदर हैं। समाज को रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं। मंच पर उपस्थित जनों द्वारा कवि-कवियत्री का सम्मान किया गया। वैभव तिवारी ने अपने माता-पिता को अपने हृदय के उद्गार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर अमर सिंह राजपूत अध्यक्ष मध्य प्रदेश लेखक संघ दमोह ने किया। उन्होंने कहा गौरव की बात है कि थाईलैंड के बैंकॉक में इनका सम्मान करते हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित अनेक पत्रकार भी शामिल हुए। सभी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। आभार वैभव तिवारी ने किया।
