Spread the love

एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम में रूपाली बनी नायिका

दमोह : विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय शासकीय एमएललबी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दमोह मे एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम का नवाचारी एवं अनूठा आयोजन किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने कहा पर्यावरण प्रदूषण आज का बड़ा संकट हैं। इसे दूर करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर सामूहिक प्रयास करना होगा। प्राचार्य डॉ आलोक सोनवलकर ने कहा पर्यावरण क्षे़त्र में चेतना जागृत करने की महती आवश्यकता है। शाला की कक्षा दसवीं की टॉपर छात्रा रूपाली अहिरवार एवं उनकी मॉ विनीता अहिरवार ने मुख्य अतिथि के रूप में पहला पौधा रोपण कर पर्यावरण रक्षा का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम में बी.ई.ओ. बाय.के. कोरी, डॉ. सौरभ सोनी, डॉ. एलसी जैन, सुधीर विद्यार्थी, सीमा अग्रवाल, निशा असाटी, आरबी सिंह, काशीराम अहिरवार, पारस कुमार जैन, प्रागदास मिश्रा, प्रियंका अठ्या, मंगलेश पाण्डेय, प्रदीप जैन सहित बडी संख्या में स्टॉफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सपना जैन एवं श्रुति राजपूत तथा अभार प्रदर्शन निशा असाटी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *