विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत सकतपुर में कार्यक्रम सम्पन्न

दमोह :प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत सकतपुर में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम सकतपुर में क्षेत्र के किसानो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्नत खेती एवं विकसित भारत के लिए कृषि वैज्ञानिको ने किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने खेती में उपयोग होने वाले ड्रोन को उड़ाकर दवा के छिड़काव का कैसे किया जाता है देखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा किसान खेती को लाभ धंधा बनाए। खेती में किये जा रहे कार्य, बीज, फसल उत्पादन, फसल बेचकर खर्चे सहित अन्य सभी का हिसाब किसान भाईयों को अवश्य रखना चाहिए, डायरी में नोट करना चाहिए ताकि किसान को पता चले उसे अगले वर्ष कितना मुनाफा-नुकसान हुआ, बचत-खर्चे का अंदाजा लगाया जा सके। उन्होंने कहा किसानों को खेती का व्यवसायीकरण करना चाहिए इससे किसान को ही फायदा होने वाला हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा खेती मत बेचना आने वाले समय मे केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से किसानों को सिचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा, फसल की पैदावार अच्छी होगी जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, किसान तरक्की करेंगे तो प्रदेश तरक्की करेगा, देश तरक्की करेगा।

इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत वैज्ञानिक लैब से निकलकर गांव में किसानों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्नत खेती के लिए शोध और अनुसंधान से कैसे उन्नत खेती और उत्पादन को बढ़ाया जा सके वैज्ञानिक किसान भाइयों को अवगत कराने का काम रहे हैं। ।इस अवसर पर प्रभारी वैज्ञानिक प्रमुख केवीके दमोह डॉ मनोज कुमार अहिरवार ने कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया, डॉ डीपी सिंह ने कृषकों की समस्या का समाधान किया । वैज्ञानिक कीट विज्ञान जबलपुर डॉ आर एस मरावी ने कीट नियंत्रण , डॉ यू एस चंदेरिया ने फसलों के रोगों के बारे में जानकारी दी। सहायक संचालक कृषि शंकर लाल कुर्मी ने मृदा परीक्षण के बारे में, सहायक संचालक उद्यान एस कुमार सिंह ने उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी।कार्यक्रम में किसान मित्र छड़ी (जमीन पर रेंगने वाले जीवो सांप इत्यादि से सुरक्षा हेतु) का प्रदर्शन किया गया। साथ ही ड्रोन पायलट दीपक पटेल ने ड्रोन का लाइव प्रदर्शन किया।
उप-संचालक कृषि जेएल प्रजापति ने बताया आज 07 जून को पथरिया के ग्राम सेमराबुजुर्ग, ममरखा, बटियागढ़ के मोठा, सकतपुर, पटेरा के पटनाकुमारी, कुलुआ, जबेरा के दुगानी में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों द्वारा अभियान के तहत कृषको को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कल 08 जून 2025 को दमोह के ग्राम बिलाई, आंकखेड़ा, पथरिया के खेजराकलां, इमलीजोग, हटा के देवरीफतेहपुर, चकरदा, तेन्दूखेड़ा के पुरा करौंदी, हरदुआ में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
