Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर हमला
नई दिल्ली। केंद्र में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर इस अवधि के दौरान 33 गलतियां करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा कि मैं पिछले 65 सालों से राजनीति में हूं, लेकिन मैंने कभी किसी प्रधानमंत्री को इतना झूठ बोलते और लोगों को धोखा देते नहीं देखा। उन्होंने कभी अपनी गलती नहीं मानी और इस बात के लिए माफी नहीं मांगी कि मैंने इतना झूठ बोला।
पीएम मोदी पर वार कर खड़गे ने कहा कि उन्होंने पिछली सरकार (उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल परियोजना में) के योगदान के बारे में कुछ नहीं कहा। जब मैं रेल मंत्री था, तब मैंने वहां और पूर्वोत्तर को सबसे ज्यादा फंड दिया। पिछली सरकार ने जो कुछ भी किया, उन्होंने (पीएम मोदी) सरकार ने आगे बढ़ाया और उसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मोदी हमेशा लोकतंत्र-लोकतंत्र कहते हैं। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री ने उपसभापति का पद खाली नहीं रखा, लेकिन उन्होंने उस पद को खाली रखा है… मोदी का यह कृत्य गैरकानूनी है। इसीलिए मैंने उन्हें लिखा है कि संविधान के अनुसार यह दिया जाना चाहिए, लेकिन आपने नहीं दिया। उन्हें पता होना चाहिए कि देश में सरकार संविधान के तहत चलती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर बात पर झूठ बोलते हैं और जो कहते हैं, लागू नहीं करते और जब पीएम मोदी से पूछा जाता है, तब उनके पास इसका कोई जवाब नहीं होता। उन्होंने कहा, चाहे नोटबंदी हो या रोजगार सृजन या एमएसपी, ऐसी कई चीजें हैं। उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने लोगों से झूठ बोला है और गलती की है और इसके लिए कभी माफी नहीं मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *