Spread the love

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर एक्शन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरने के लिए बड़े आंदोलन की तैयार की है। आप आने वाले दिनों में जंतर-मंतर पर एक विशाल धरना आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों पर चलाए जा रहे बुलडोजर के विरोध में 29 जून को जंतर-मंतर पर बड़े धरना दिया जाएगा, जिसमें आप के शीर्ष नेता भाग लेंगे। आप का आरोप है कि बीजेपी सरकार अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यवस्थित रूप से झुग्गियों में रह रहे लोगों को बेघर कर रही है, जिसका उद्देश्य आप के बेस वोटर को कमजोर करना है।
आप ने दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में 15 दिन का एक खास आउटरीच कैंपेन शुरू करने की योजना तैयार की है। इस कैंपेन का उद्देश्य झुग्गीवासियों को ये समझाना है कि बीजेपी सभी झुग्गियों को ध्वस्त कर देगी और उनकी जमीन को बिल्डरों को सौंप देगी।
आप का दावा है कि बीजेपी की नीतियां गरीबों और प्रवासियों के खिलाफ हैं और ये बुलडोजर एक्शन दिल्ली को सुंदर बनाने के नाम पर चलाया जा रहा है, जबकि सच में इसका उद्देश्य आप के कोर वोटर बैंक को नुकसान पहुंचाना है।
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों का कहना है कि आप नेतृत्व का मानना ​​है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर बीजेपी सरकार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का काम कर रही है। आप के मतदाताओं को हटा रही है। दिल्ली को सुंदर बनाने के नाम पर झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है और जमीन निजी बिल्डरों को सौंप दी जाएगी। जंतर-मंतर पर होने वाले धरने में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं। इस धरने में संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आतिशी समेत जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *