विमान में 10 क्रू मेम्बर समेत कुल 242 यात्री सवार थे| जिसमें 53 ब्रिटिश के नागिरक और 7 पोर्टुगल के यात्री भी शामिल हैं



उड़ान के 5 मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ
अहमदाबाद | अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एयर इंडिया का विमान दोपहर 1.39 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होते ही जलने लगा। और कुछ ही मिनटों में पूरा विमान जलकर राख हो गया। हम जो दृश्य देख रहे हैं, वे इतने भयावह हैं कि उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। घायलों के विचलित करने वाले दृश्य सामने आए हैं और उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा इतना भयानक है कि टक्कर लगते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। आग में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। 100 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दुर्घटनास्थल पर लगातार पानी का छिड़काव करके आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी मिली है कि इस विमान में 52 ब्रिटिश नागरिक और 6 पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार थे। इस बीच डीजीसीए ने कहा है कि विमान उड़ान के 5 मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैप्टन सुमित सभरवाल ने एटीसी को कॉल की। एटीसी ने विमान से संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। यह हादसा रनवे 23 से उड़ान भरते समय हुआ। कैप्टन सुमित को 8200 घंटों का उड़ान अनुभव है। सह-पायलट को भी 1100 घंटों का उड़ान अनुभव है। विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद से आने-जाने वाली सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। जिसमें अगली सूचना तक उड़ान सेवा को निलंबित कर दिया गया है। एयर इंडिया विमान हादसे के बाद यह फैसला लिया गया है। जिसमें एसवीपीआईए के प्रवक्ता ने फैसले की जानकारी दी है। एयर इंडिया द्वारा हेल्पलाइन 1800-5691-444 इस हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की गई है। इस हेल्पलाइन नंबर से परिजन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।


दुर्घटनाग्रस्त विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे
गुरुवार को अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में हुए विमान हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है| दुर्घटना के वक्त विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे जो लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे| घटना के बाद गुजरात के पूर्व शिक्षा मंत्री भूपेन्द्रसिंह चूडास्मा ने बताया कि उनकी विजय रूपाणी के साथ लंदन यात्रा को लेकर बात हुई थी| इसलिए विमान दुर्घटना की खबर सुनकर उन्हें बड़ा झटका लगा। भूपेन्द्रसिंह चूडास्मा ने उम्मीद जताई कि विमान में सवार सभी नागरिक चमत्कारिक ढंग से बच जाएंगे। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान में 10 क्रू मेम्बर समेत कुल 242 यात्री सवार थे| जिसमें 53 ब्रिटिश के नागिरक और 7 पोर्टुगल के यात्री भी शामिल हैं|

