Spread the love

शासकीय प्राथमिक विद्यालय में संस्कार शिविर का आयोजन
दमोह। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन भारत विकास परिषद संस्कार प्रकल्प द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिमरी राजाराम में बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया, तीन दिवसीय संस्कार शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि परिषद के अध्यक्ष दीपक सिंघानिया सचिव विक्रम राजपूत विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव विरथरे, कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में खिरिया सरपंच शेखर राठौर, दौलत सिंह उपस्थित रहे, संस्कार जिला प्रमुख शिविर संयोजक भूपेंद्र जैन ने बताया कि सर्वप्रथम मां भारती के चित्र के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात शाला की शिक्षिका सुनीता सोनी ,शीला कटारे पालक संघ अध्यक्ष धन सिंह द्वारा सभी का पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया, साथ ही अतिथियों द्वारा शिविरार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, बच्चो द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर संगीतमय नृत्य किया गया, शिविर के दौरान सिखाई गई श्रेष्ठ संस्कारों का पुनः अध्ययन अतिथियों के समक्ष किया गया संयोजक भूपेंद्र जैन द्वारा अच्छे संस्कार और बुरे संस्कार कैसे होते है विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि नन्हे बच्चों का मन सीतल जल के सामान स्वच्छ और पवित्र होता है प्रारंभ बाल्यावस्था में जिस प्रकार के विचार इन मन मस्तिष्क में प्रवाहित हो जाएंगे बच्चे बड़े होकर उसी तरह आचरण करने लगते है जिलाध्यक्ष दीपक सिंघानिया ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने हेतु युवा पीढ़ी का विशेष योगदान होता है आप सभी सु संस्कारो से आच्छादित रहे अपने घर परिवार के साथ देश की उन्नति में सहभागी बने, शिविर के तीनों दिन धनेश जैन राजीव विरथरे दीपक सिंघानिया विक्रम राजपूत भूपेंद्र जैन सहित तारण तरण सेवा समिति,टीम तारण जअ द्वारा स्वल्पाहार और पुरस्कार की व्यवस्था की गई, शिविर के समापन पर शिक्षक भूपेंद्र जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *