Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा है इस बार 21 जून को बहुत भव्य तरीके से योग दिवस मनाने का कार्यक्रम है, इस संपूर्ण आयोजन का नाम योग संगम है और इस बार कार्यक्रम को गुरुनानक स्कूल जबलपुर नाका के कैंपस में आयोजित किया जा रहा हैं, इस समय बारिश का दौर रहने की संभावना हैं। इसीलिए पिछली बार के अनुभव को देखते हुए गुरुनानक स्कूल का चयन किया गया हैं। वहां पर बहुत बड़ा शेड हैं और काफी बड़ा कैंपस है, स्कूल ने नि: शुल्क आयोजन के लिए सहर्ष सहमति दी है। इस बार का आयोजन 21 जून को सुबह 6 बजे से सुबह 7:45 तक होगा।

            कलेक्टर श्री कोचर ने दमोह के नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। इस बार की थीम है एक धरती और एक स्वास्थ्य के लिए योग। इस थीम को लेकर एक आयोजन होगा। इसके अलावा योग पार्क के लिये दूसरी थीम है, जिसमें पार्को के अंदर योग की व्यवस्था की गई है और इसकी डिटेल जानकारी सभी तक पहुँच जाएगी।  हर पार्क में एक को-ऑर्डिनेटर और एक असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर बनाया गया, जो योग प्रशिक्षक है और वह पार्क में लोगों को प्रात: 06 से प्रात: 7:45 बजे तक योग का प्रशिक्षण देंगे। यदि किसी भी व्यक्ति को मुख्य कार्यक्रम आने में दिक्कत हो रही है तो कम से कम अपने नजदीकी पार्क में सरलता से जा सकते हैं और वहाँ पर योग कर सकेंगे। पार्क में हमारे इंस्ट्रक्टर्स रहेंगे।उन्होंने कहा तीसरा आयोजन इसी में योग समावेश है, जिसका मतलब है कि सभी के लिए योग। त्रिमूर्ति पार्क, बेला ताल के सामने वहाँ पर एक विशेष आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें दिव्यांगजन, महिलाएं और बुजुर्ग तीनों कैटेगरी के लोगों के लिए विशेष योग प्रशिक्षक रहेंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने दिव्यांगजनों, महिलाओं, वृद्धों से आग्रह किया है, कार्यक्रम में आएं और यहाँ पर असिस्ट करने के लिए और आपकी उम्र और स्थिति के अनुसार योग कराने के लिए प्रशिक्षक यहाँ पर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा योग संगम कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक जारी की जा रही है, अधिक से अधिक संख्या में इस लिंक में सबको जुड़ना है, टारगेट है कि 21 जून को पूरे जिले में एक लाख नागरिक योग करें तो सभी से आग्रह है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता हेतु योग संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु गूगल फॉर्म https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdYL1q3PIxC69lVepQ8ciliEeIFkn9zxvC28-swNEyM9wgovw/viewform?usp=header पर रजिस्ट्रेशन करें और इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन के पश्चात जब आप योग करते हैं तो आपको एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी जारी होगा। इसके अलावा योगा अनप्लग्ड जो युवाओं पर फोकस करता है, खेल एवं योग कल्याण विभाग के सहयोग से युवाओं को जोड़ रहे हैं और युवा हमारे जिले के इंडोर स्टेडियम में आकर के योग प्रैक्टिस कर सकते हैं, तो इस प्रकार से बड़ा आयोजन योग दिवस पर होने जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग ले और इसको सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *