Spread the love

दमोह ! 33/11 के0व्ही0 जबलपुर नाका सबस्टेशन से निर्गमित T 8 फीडर जिसमें दमोह शहर से संबंधित शोभानगर, चैनपुरा, जटाशंकर तथा दमोह ग्रामीण से संबंधित जबलपुर नाका से वायपास क्षेत्र तक विद्युत सप्लाई की जा रही थी। जिस कारण शहर एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों का भार एक ही फीडर पर एक साथ आता था। साथ ही शहर या ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत विद्युत के किसी भी उपकरण/ लाइन में खराबी आने पर दोनों क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद हो जाती थी। जिससे शहरी एवं ग्रामीण दोनों विद्युत उपभोक्ताओं को बार-बार विद्युत अवरोध का सामना करना पड़ता था। उपभोक्ताओं की समस्याओं को दृष्टिगत् रखते हुए विद्युत कंपनी जिला दमोह के श्रीमान् अधीक्षण अभियंता महोदय द्वारा दोनों क्षेत्रों को अलग-अलग करने हेतु प्रस्ताव पारित कराकर उपरोक्त लाइन का कार्य 15 दिवस की अल्प समयावधि में सम्पादित कर जबलपुर नाका सब स्टेशन से निकले T 8 फीडर को दो भागों में विभक्त कर दमोह शहर एवं व दमोह ग्रामीण क्षेत्र को आज दिनांक 14/06/25 को अलग-अलग फीडरो के रूप मे चालू कर दिया गया है।
उपरोक्त फीडरों की विद्युत सप्लाई अलग -अलग होने से निश्चित ही विद्युत व्यवधानों में कमी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *