
म प्र शासकीय शिक्षक संगठन की बैठक संपन्न
दमोह। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित भवन में आज 15 जून को स्व आरिफ अंजुम के बैठक आयोजित हुई बैठक में प्रमुख रूप से अध्यापक शिक्षक के हितार्थ बिंदुवार चर्चा हुई। जिस विकासखंड संकुल में अध्यापक शिक्षकों की क्रमोन्नति सभी प्रकार के एरियर्स या अन्य भुगतान लंबित हैं उसे तत्काल दिलाना इस हेतु विकासखंड स्तर पर बैठक आयोजित करने जिला से टीम पहुंचेगी ओर सीधा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य से संवाद होगा हर हाल में भुगतान कराया जाएगा। संगठन को सुदृढ़ बनाने विस्तार किया गया साथ ही ब्लाक स्तर पर कार्यकारणी का विस्तार करने निर्णय लिया गया। जिला के किसी भी अध्यापक की कोई भी समस्या हैं उसके समाधान निराकरण की रणनीति बनाई गई ताकि पूर्व की भांति आरिफ भाई हर अध्यापक की हर समस्या के निराकरण कराने तत्पर रहते थे वैसे ही अब उनके स्थान पर जिला का प्रत्येक अध्यापक साथी आसिफ अंजुम प्रदेश संगठन मंत्री मो 9424483786 एवं जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मो न 9893904770 ये लोग जिला मुख्यालय पर निवासरत हैं आपके हर समस्या के लिए सहयोग करने तत्पर रहेंगे। संगठन को एक नई गति देने रणनीति तैयार की गई आगमी समय में नियमित बैठक स्थानीय समस्याओं का निराकरण कराने आदि पर निर्णय लिया गया साथ ही प्रदेश स्तर की मुख्य मांग नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता पर पूर्ण जोर दिया गया आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अजेंद्र सिंह राजपूत प्रदेश संगठन मंत्री आसिफ अंजुम जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह हटा गुड्डा ठाकुर तेंदूखेड़ा राजेश पाठक दमोह भगवत सिंह बटियागढ़ रवि जैन पथरिया सहित जिला के पदाधिकारी नीरज नायक अजय जैन मनोज जैन रवि पाठक धीरेन्द्र दुबे रामप्रकाश शुक्ला राजीव विश्वकर्मा कृष्णकांत पाण्डेय श्याम सुंदर प्यासी लक्ष्मण पटेल अफजल खान रसीद खान बलराज माझी अर्जुन तिवारी आवेद खान शिवराज सिंह राजपूत निर्भय कोरी अमित पांडे ओमपाल सिंह राजपूत श्याम शरण शर्मा नन्हे भाई राठौर नानकराम अहिरवार धर्मेश राय सहित अध्यापक शिक्षक उपस्थित हुए।
