Spread the love

दमोह। जिला योजना समिति के सदस्य पद हेतु नगर पालिका परिषद वर्ग से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी पार्षद श्रीमती कविता राय ने गत दिवस संपन्न चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के पार्षद राजू बगीरा को 32 के मुकाबले 21 वोटो से हराया। इस चुनाव में दमोह नगर पालिका और हटा नगर पालिका के 54 पार्षदों ने हिस्सा लिया संख्या बल के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या कम थी उसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी की कुशल चुनावी रणनीति के चलते यह जीत प्राप्त हुई। श्रीमती कविता राय की जीत पर दमोह विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया, सांसद राहुल सिंह, मंत्री द्वय लखन पटेल एवं धर्मेंद्र सिंह लोधी, हटा विधायक उमा देवी खटीक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, भाजपा के युवा नेता सिद्धार्थ मलैया, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्याम शिवहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका विजय जैन सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती कविता राय को उनकी जीत पर बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *