
कटनी । सी.एम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण हेतु नगर निगम की गठित टीम उत्कृष्ट कार्य कर रही है, कुछ शाखा के द्वारा कार्य में रूचि नहीं लिए जाने के कारण ग्रेडिंग में प्रतिकूल असर पड़ रहा है, अतः ऐसे विभाग गंभीरता पूर्वक विभागीय शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे नें मंगलवार को आयोजित सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान निगम के लेबल अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की विभिन्न शाखाओं की लंबित शिकायतों, 100 दिवस से अधिक की शिकायतों, नॉन अटेंडेंस शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराकर प्रतिवेदन दर्ज करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त श्री दुबे ने अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की भवन अनुज्ञा एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित, पेयजल, विद्युत, पेंशन प्रकरणों, स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण, साफ-सफाई आदि की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर आगामी ग्रेडिंग मे विभाग को उच्च पायदान पर पहुंचाने हेतु गंभीरता से सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री जे.पी. बघेल, संजय मिश्रा, मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेेरा, पवन श्रीवास्तव कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, सामुदायिक संगठक रविशंकर पांडेय, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, एनयूएलएम सिटी मिशन मैनेजर यश रजक, स्थापना प्रभारी पूरन सौंधिया, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
