Spread the love

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र स्थित बाबा नारायण शाह वार्ड में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की गरिमामय उपस्थिति तथा निगम पार्षदों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में 1.19 करोड़ रुपए की लागत से सुगम जल निकासी हेतु बनने वाले बड़े नाले के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि विधान से संपन्न हुआ। भूमिपूजन के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्त, गोविंद चावला, सुमन राजू माखीजा, क्षेत्रीय पार्षद श्याम पंजवानी, उमेन्द्र अहिरवार, शकुंतला सोनी, ईश्वर बहरानी, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, कमलेश चौधरी सहित गणमान्य नागरिक राजू असरानी, देवानंद असरानी, सौरभ अग्रवाल सहित स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।
विकास के लिए समर्पित है राज्य सरकारमहापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि सरकार विकास के लिए समर्पित है। नागरिकों की सुविधा को देखते हुए सभी विकासोन्मुखी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश की डॉ मोहन यादव जी की सरकार सहित खजुराहो लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के सहयोग से नगर निगम विकास के लिए संकल्पित है,उसी क्रम में नगर के विकास कार्यों की भूमिका तैयार की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहर में सभी विकास कार्य कराकर इसे स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधा संपन्न शहर बनाया जायेगा। विकास यात्रा अभी मुकाम तक नहीं पहुंची है।
कोई वार्ड विकास से नहीं रहेगा वंचित
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर के एक-एक वार्ड में विकास कार्य हो रहे है। कोई भी वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में यहां पानी भरने की समस्या होती है। वार्ड वासियों के मांग पर इस गंभीर समस्या के निराकरण हेतु 1.19 करोड़ रुपए की लागत से नाला निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस नाले का निर्माण माधवनगर ग्राम पंचायत चौराहे से 7 इलेवन तक कराया जाएगा।
हल होगी जलभराव की गंभीर समस्या : पार्षद श्याम पंजवानी
स्थानीय वार्ड पार्षद श्याम पंजवानी सहित सुमन राजू माखीजा ने बताया कि इस बड़े नाले का निर्माण पूर्ण हो जाने से क्षेत्र में समदडिया कालोनी सहित ग्राम पंचायत चौराहे में अतिवर्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलेगी। पार्षद द्वय द्वारा द्वारा बताया गया कि महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी के मार्गदर्शन में उपनगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला अनवरत जारी है। नागरिकों को समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए भी प्रयास भी अनवरत जारी है।
इसके पूर्व भूमिपूजन करने पहुंची महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया जाकर इस महती सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री कमल असरानी, सतीश मोटवानी, मातृ शक्ति आरती केवट, नंदनी राधा केवट, जया वेदवानी सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *