
दमोह। दमोह के सत्येंद्र साहू द्वारा लिखित किताब ने करो 7 का विमोचन आर के क्रिएशन द्वारा सरगम के सितारे सिंगिंग/डांस/इंस्ट्रूमेंट ऑडिशन फाइनल-प्राइज-म्यूजिकल नाईट में मुंबई से सारेगामा टॉप टेन फिनालिस्ट 2024 चेतन भरंगा जी ने किया.एल एन सिटी यूनिवर्सिटी के सौजन्य से सी एम ई ऑडिटोरियम जे के हॉस्पिटल कैम्पस कोलार भोपाल में फादर्स डे पर शाम 6 बजे से आर के क्रिएशन के तत्वाधान में सरगम के सितारे इंस्ट्रूमेंट ऑडिशन फाइनल-प्राइज-म्यूजिकल नाईट का रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चला सरगम के सितारे इंस्ट्रूमेंट ऑडिशन फाइनल-प्राइज-म्यूजिकल नाईट एवं ने करो 7 किताब विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंबई से आये चेतन भारंग, अपूर्वा पांडे, हरिओम जटिया, पूर्व आईएएस राजेश मिश्रा, असीम जिंदल, रामबाबू शर्मा, पंडित बलवंत पुराणिक, आर के शर्मा,आशीष दुबे रहे.अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रजवलित कर माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना की.सांस्कृतिक नन्हे मुन्हे बच्चों सहित सभी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी,मुंबई से आये सिंगर चेतन भरंगा ने शानदार फ़िल्मी गाने गाये। अतिथियों ने सभी कलाकारों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कार वितरण किया.लेखक सत्येंद्र साहू ने बताया कि ने करो किताबों की अपार सफलता के बाद ने करो 7 के सफल विमोचन के बाद ने करो 8 भी शीघ्र ही पाठकों के लिए प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र सिरोठिया ने किया.कार्यक्रम में हरिनारायण मीणा, मोहित, भारती श्रीवास्तव, अंजली नागर, ऋषिका ठाकुर, संघमित्रा, निधि श्रीवास्तव,, संदीप की पूरी म्यूजिकल टीम सहित हजारों दर्शक कार्यक्रम के साक्षी रहे।
