Spread the love

24 जून को पॉलीटेक्निक में युवा संगम रोजगार मेला ………….. इस बार 1500 से अधिक वेकेंसी

दमोह: जिले में हर महीने जिला प्रशासन युवा संगम कार्यक्रम आयोजित करता हैं, जो युवाओं के रोजगार के लिए फोकस होता है, पिछले महीने 27 और 28 मई को युवा संगम आयोजित किया था, यह आयोजन बहुत सफल रहा था।  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा इस आयोजन में दमोह जिले के  2266 युवाओ को ऑफर लेटर कंपनियों के द्वारा प्रदान किए गए थे। इसी कड़ी में अगला युवा संगम 24 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सुबह 10 से शाम को 06 बजे तक होने जा रहा है। इस बार निजी क्षेत्र की 1500 से अधिक वेकेंसी है और इसमें आयु सीमा 18 से 35 साल तक है, शैक्षणिक योग्यता 12 वीं और स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिये। इसमें कंपनियों ने योग्यता के अनुसार प्रारंभिक वेतन ऑफर 12,000 रूपये से 21,000 रूपये तक युवाओ को निर्धारित किया है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा विशेष रूप से बताना चाहूंगा कि युवतियों के लिए विशेष अवसर है, जो युवतियां नौकरी करना चाहती है, अपने पैरों पर खड़े होना चाहती है, उनके लिए निजी क्षेत्र में बम्पर नौकरी आ रही है। कंपनियॉ 18,000 से लेकर 27,000 रूपये प्रति माह प्रारंभिक वेतन दे रही है। कलेक्टर ने युवाओं से आग्रह किया है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह में 24 जून को सुबह 10 बजे से शाम को 06 बजे तक युवा संगम रोजगार मेला लग रहा है, इसमें युवा और युवती अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।  पंजीयन के लिए क्यूआर कोड और लिंक भी जारी की जा रही हैं। क्यूआर कोड पर आप अपना पंजीयन कराइए और मेले में भाग लीजिए। अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने और रोजगार पाने की ओर कदम बढ़ाइये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *