
देवरीकलां। ग्राम खतौली में बुधवार रात 10 बजे पिपरिया जैतपुर के सरपंच लेखन सिंह राजपूत के घर के सामने रास्ता रोककर चार लोगों ने नितिन सिंह राजपूत 21 साल के सिर में कट्टे से दो गोली मार दी थी। जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से सागर रेफर किया था। इसके बाद देररात भोपाल रेफर किया। जहां इलाज के बाद गुरुवार दोपहर गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने रात में भूपेंद्र सिंह राजपूत ग्राम खतौली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कट्टा भी बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी मीनेष भदोरिया ने बताया कि ग्राम खतौली में रंजिश को लेकर खतौली से पिपरिया जैतपुर अपने घर आ रहे नितिन 21 पिता प्रहलाद सिंह राजपूत आ रहे थे। सरपंच लेखन सिंह राजपूत के घर के सामने बाइक रोककर धीरज सिंह राजपूत ने कट्टे से नितिन के सिर में गोली मार दी और उसी कट्टे से भूपेंद्र सिंह राजपूत ने नितिन राजपूत के सिर में दूसरी गोली मार दी। भतीजे सौरभ सिंह राजपूत की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपित सरपंच लेखन सिंह, धीरज सिंह, भूपेंद्र और पुष्पेंद्र के खिलाफ धारा 109, 3/5 बीएएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल नितिन की मृत्यु के बाद हत्या की धारा 103 बढ़ाई जाएगी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपित फरार हैं।
