

-इंवेस्टमेंट का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
-बैंक खातो मे जमा 90 करोड़ की रकम फ्रीज की गई
भोपाल। कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर निवेश कराकर धोखाधड़ी किये जाने के मामले में एमपी एसटीएफ ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दिल्ली से दो आरोपियो को गिरफ्तार कर संदिग्ध बैंक खातों में जमा की गई 90 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया है। अब तक की जॉच में 2,280 करोड़ का फर्जीवाडे का ट्रांजैक्शन सामने आया था। एसटीएफ एआईजी नवीन कुमार चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इंदौर निवासी फरियादी निंशात सलूजा ने शिकायत करते हुए बताया था की गैर पंजीकृत यार्कर एफएक्स, यार्कर केपिटल नाम की कंपनी में बोटब्रो ट्रेडिंग से कम समय में 6 से 8 परसेंट मुनाफा देने का लालच देकर उसके साथ 20 लाख 18 की धोखाधड़ी की गई थी। आरोपी उससे रकम लेने के लिये दिल्ली से प्लेन से आये थे। एसटीएफ भोपाल में मामला दर्ज किया गया जॉच के दौरान यह मामला गिरोह बनाकर जालसाजी करने वाला नजर आया। इसके बाद मामले में आरोपियो को चिन्हित करते हुए उनमें से दो आरोपियों को मदन मोहन कुमार और दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपी दिल्ली के रहने वाले है, और निजी कंपनी में काम करते है। पकड़े गये शातिर आरोपी निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का खेल खेल रहे थे। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इंदौर नवीन कुमार चौधरी ने आगे बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर यह आरोपी धोखाधड़ी करते थे। पहले लोगो को अपने जाल में फंसाकर इन्वेस्टमेंट कर 6 से 8 फीसदी मुनाफे का लालच देते थे। इन आरोपियों ने रोबोटिक सिस्टम का सॉफ्टवेयर डेवलप किया था। जॉच में दोनो आरोपियों का विदेश में भी सुपर लग्जरी लाइफ और सुपर हाई इन्वेस्टमेंट की बात भी एसटीएफ की जांच में सामने आई हैं। अधिकारियो का कहना है की आगे की जॉच में आरोपियो की चैन सामने आयेगी और साक्ष्य हाथ लगने पर सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपी कंपनियो
यार्कर एफएक्स, वाईएफएक्स, क्यूएफएक्स के खिलाफ इंवेस्टरो से धोखाधड़ी करने के संबध मे देश के महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, राजस्थान, हिमाचल, असम राज्यो में 12 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
