
आरोपियों से 3.30 लाख की स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त
गुना। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-बिक्रय व तस्करी में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा जिले में नशा माफियाओं पर ताबडतोड कार्यवाहियां कर उनकी कमर तोडऩे का काम किया जा रहा है । इसी तारतम्य में एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा महेन्द्र गौतम के पर्यवेक्षण में जिले के मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे और उनकी टीम द्वारा बीती शाम नशे के विरूद्ध एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए राजस्थान के दो अंतार्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से 3.30 लाख की स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिली की गई है ।
बीती शाम जिले के मृगवास थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान तरफ से एक हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकिल क्रमांक आरजे 17 एफएस 3790 पर दो व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक लेकर ग्राम गादया के रास्ते आने वाले हैं । थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ तस्करी की इस सूचना के मिलते ही तस्करों की धरपकड़ और कार्यवाही हेतु मृगवास थाने से पुलिस की टीम तत्काल रवाना हुई । टीम बिना किसी देरी के तुरंत ग्राम गादया पहुंची और जहां पर गादयापुरा की पुलिया के पास छिपकर संदिग्ध व्यक्तियों के आने का इंतजार किया, कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताये हुलिये की मोटर सायकिल व व्यक्तियों के आते दिखाई देने पुलिस फोर्स द्वारा रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया गया । पूछताछ पर जिनके द्वारा अपने नाम नानूराम पुत्र बैजनाथ तंवर एवं प्रेम सिंह पुत्र रायसिंह तंवर निवासीगण ग्राम महुआ खो थाना अकलेरा जिला झालाबाड़ राजस्थान के होना बताए। जिनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 33.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई । आरोपियों से बरामद स्मैक कीमती 03.30 लाख रुपये एवं स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 01 लाख रुपये सहित कुल 04.30 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जिनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 95/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपियों के स्मैक तस्करी के अन्य स्त्रोतों के संबंध में पुलिस द्वारा अभी जांच की जा रही है । पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि केदार सिंह सागर, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक गोविन्द सेन, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, आरक्षक रामवीर रघुवंशी, आरक्षक धीरेंद्र राजावत आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक नरेन्द्र मीना, आरक्षक राकेश, आरक्षक सोहन अनारे एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
