अंदेशा है कि यह लड़की, सोनम की सहेली होने के साथ-साथ इस हत्या की साजिश में भी शामिल हो सकती है


इन्दौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नित नये नये खुलासे के साथ नये नये किरदार की इंट्री हो रही है। पहले जितेंद्र रघुवंशी फिर संजय वर्मा और अब एक और नई किरदार अलका की इस मामले में इंट्री हो गई है। शिलांग पुलिस के साथ इन्दौर पुलिस सहयोग करते लगातार इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। वहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल हुए इस नये किरदार अलका को लेकर तरह तरह की सुर्खियां मीडिया में बन रही है। अलका को लेकर बताया जा रहा है कि शादी से पहले सोनम का अलका के साथ बहुत ही करीबी रिश्ता था शायद समलैंगिक स्तर तक का लेकिन सामाजिक दबाव के कारण उसने राजा से विवाह किया और शादी के बाद भी सोनम का अलका के साथ संपर्क बना रहा। बताया तो यहां तक जा रहा है कि सोनम और अलका के बीच केवल दोस्ती नहीं, बल्कि एक गहरा भावनात्मक और संभवतः समलैंगिक रिश्ता था। यह रिश्ता सोनम की दोहरी ज़िंदगी और राजा रघुवंशी की हत्या का संभावित कारण माना जा सकता है। इस हत्याकांड की जांच कर रहे अधिकारी भी अब सोनम और अलका के रिश्ते को हत्या की साजिश के रूप में देखने लगे हैं और अलका के कॉल रिकॉर्ड, चैट और जीपीएस लोकेशन की गहन जांच कर रहे हैं उनके अनुसार उसके मोबाइल डेटा के विश्लेषण से अलका की भूमिका स्पष्ट हो सकती है। जानकारी यहां तक भी सामने आ रही है कि राजा के साथ शिलॉन्ग हनीमून ट्रिप की योजना भी सोनम ने अलका के साथ ही बनाई थी। और राजा की हत्या के बाद सोनम ने लगातार अलका से संपर्क बनाए रखा था। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या अलका केवल एक प्रेमिका थी या इस हत्या की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थी। फिलहाल अलका को फरार बताया जा रहा है। वहीं इस हत्याकांड के बारे में ज्योतिष गणना करने वाले पंडित अजय दुबे के अनुसार भी सोनम की कुंडली में पहले से ही समलैंगिक प्रवृत्तियों के संकेत मौजूद थे। पंडित अजय दुबे का कहना है कि सोनम की कुंडली के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि पिछले दो सालों में वह किसी लड़की के साथ समलैंगिक संबंध में हो सकती है। उन्हे अंदेशा है कि यह लड़की, सोनम की सहेली होने के साथ-साथ इस हत्या की साजिश में भी शामिल हो सकती है। फिलहाल पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड में आए इस नये किरदार अलका को लेकर हर पहलू पर जांच कर रही है उनकी और से कोई आधिकारिक बयान आने के बाद ही इसकी हकीकत सामने आएगी।
