Spread the love

दमोह: हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे विधानसभा जबेरा के सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती जी ने राज किया और हम सभी की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। रानी दुर्गावती ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उनके दांत खट्टे करने का काम किया। रानी दुर्गावती ने एक समाज के लिए नही अपितु सर्वसमाज की रक्षा करने का काम किया, ऐसी महान वीरांगना के चरणों में बारंबार नमन करता हूं। हमारी सरकार निरंतर आदिवासी समाज के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर सिंग्रामपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मंचीय कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह ने भी वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा सिंग्रामपुर में एक छोटा सा कार्यक्रम रखकर आदिवासी समाज को सम्मानित करने का भी काम किया। रानी दुर्गावती जी की वीर गाथा सुनाने और बताने का काम हम सबने किया है। मुझे लगता है, रानी दुर्गावती जी का पराक्रम हम सबको प्रेरणा देने का काम करता रहेगा और धरती आबा योजना के अंतर्गत 113 गांव हमने जबेरा जनपद में चिन्हित किये है जिसमे 242 करोड़ की योजना बनाकर केंद्र सरकार को भेजी है। 114 आदिवासी ग्राम हमने तेंदूखेड़ा जनपद में चिन्हित किये है, आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हमारी सरकार संकल्पित है और निरंतर हम आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम करते रहेंगे।राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा जबेरा विधानसभा को हम मध्यप्रदेश की नंबर एक विधानसभा बनायेगें और इसके लिये हम निरंतर प्रयास कर रहे है, आप सभी ने देखा होगा कि हम अपनी विधानसभा में एक-एक करोड़ रूपये के स्टेडियम बना रहे है,  सिंग्रामपुर , नोहटा में स्टेडियम का निमार्ण हम करा रहे है।

            सांसद राहुल सिंह ने कहा हमें पश्चिमी सभ्यता छोड़नी चाहिए और रानी दुर्गावती जी के जीवन चरित्र एवं हमारे पूर्वज जिन्होंने रानी के साथ लड़ाई करते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे करने का काम किया उनसे हमें सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा विकास के साथ शिक्षा की भी आवश्यकता है और जबेरा विधानसभा में सत्येंद्र सिंह के द्वारा निशुल्क कोचिंग का आयोजन किया जा रहा है। जब यही बच्चे डॉक्टर, कलेक्टर, किसान या अन्य पदों पर पहुंचेंगे तभी सच्चा विकास माना जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह, श्री भावसिंह मासाब, संग्राम सिंह, खड़क सिंह मासाब, राजा भैया, विवेक शाह, सुनील शाह, राजा साहब गुबरा, बंटी दुबे, मंदीप यादव, सतपाल सिंह, रिंकू जैन, संतकुमार पाल, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *