Spread the love

फरार आरोपी अबरार इटारसी से गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित टीआईटी कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी अबरार को पुलिस ने आखिरकार इटारसी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुंबई जाने के लिए टुकड़ों में यात्रा कर रहा था। वह इटारसी के एक होटल में ठहरा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि अबरार को 20 जून को इटारसी के पास एक होटल से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे 21 जून को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में अबरार ने बताया था, कि फरहान उसके रूम पर लड़कियों को लेकर आया करता था। पुलिस के मुताबिक अबरार लंबे समय से फरार चल रहा था, और पश्चिम बंगाल के एक शहर में रहकर एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। 27 अप्रैल को भोपाल पुलिस की टीम जब उसके कॉलेज हॉस्टल में दबिश देने पहुंची थी, उससे पहले ही उसे भनक लग गई और वह वहां से फरार हो गया था। वहीं इस मामले में अब तक छह आरोपियो फरहान, अली, नबील, साहिल, साद, अबरार और हामिद (जिसने बाद में सुसाइड कर लिया) के नाम सामने आये है। गैंग का सरगना फरहान ही था, जो सभी आरोपियों का कॉलेज सीनियर था। जानकारी के अनुसार, इटारसी से गिरफ्तार अबरार जहांगीराबाद और अशोकागार्डन थाने में दर्ज दो सगी बहनों के प्रकरणों में फरहान व अली को कमरा उपलब्ध करवाने का आरोपी है। आरोपी अबरार पिछले दो महीने से पश्चिम बंगाल और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में छिपकर रहते हुए मुंबई जाने की फिराक में था। मामला दर्ज होने की खबर लगने के बाद से उसने मोबाइल का इस्तेमाल छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *