अतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
दमोह – भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठन पर्व में प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला भाजपा कार्यालय में गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के बीच पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई देते हुए जश्न मनाया।

जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का समापन आज प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के हो गया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर बहुत बहुत बधाई। जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी कर और गाजे बाजे के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने कहा कि संगठन पर्व हम सभी के लिए किसी त्यौहार जैसा है इसलिए आज की खुशी हम सभी त्यौहार जैसे मना रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है और उसी के अंतर्गत बूथ से लेकर मंडल, जिला के निर्वाचन पश्चात् आज प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएँ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वर्षा रैकवार, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, रिंकू गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष सादिक रिजवी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी, बृजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, संतोष रोहित, मनीष सोनी, बृजेन्द्र अहिरवार, अमर सिंह राजपूत, जुगल अग्रवाल, अरूण सोनी, महेंद्र अहिरवार, देवल कोरी, आशीष राय, रीतेश सोनी, सतीश जैन, श्याम विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा,महेंद्र राठौर, अखिलेश घोषी, सृजन असाटी, राजुल चौरहा, अखिलेश चौबे, मुकेश खरे, नर्मदा पटेल, आलोक चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
