Spread the love

पशु पालन राज्यमंत्री श्री पटैल ने लोक निर्माण मंत्री का जताया आभार

दमोह :प्रदेश के पशुपालन डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल के प्रयासों से पथरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार चहुमुंखी विकास कार्य किये जा रहे हैं । पथरिया विधानसभा क्षेत्र में 7 सड़क मार्गो का निर्माण 3267.41 लाख रूपये से किया जायेगा। पशुपालन राज्यमंत्री श्री पटैल ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।

            विधानसभा क्षेत्र पथरिया में स्वीकृत सड़क निर्माण मार्ग ग्राम कनारी से भैंसा मार्ग दूरी 3.50 किलोमीटर लागत 342.58 लाख रूपये, ग्राम कारीजोग खैजरा से बरी की ओर मार्ग दूरी 2.20 किलोमीटर लागत 236.86 लाख रूपये, ग्राम सूखा से मेहलवारा मार्ग दूरी 5 किलोमीटर लागत 596.22 लाख रूपये, ग्राम छैगरा से किन्द्राहो मार्ग दूरी 3.50 किलोमीटर लागत 531.37 लाख रूपये, ग्राम सूखा से बिलानी मार्ग दूरी 5.50 किलोमीटर लागत 767.24 लाख रूपये, ग्राम लखरौनी से चौमुखधाम मार्ग दूरी 1 किलोमीटर लागत 172.35 लाख रूपये तथा ग्राम बरोदा भरोटा तालगांव से बड़ागांव मार्ग दूरी 3.50 किलोमीटर लागत 620.79 लाख रूपये से सड़क मार्गो का निर्माण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *