Spread the love

स्मार्ट मीटर के सबंध में विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने पावर प्वाइंट के माध्यम से दी अहृम जानकारियां प्रश्नों के दिए जवाब

दमोह : विद्युत उपभोक्ताओं की लगातार आ रही शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर स्मार्ट मीटर को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण कम्पनी सुभाष कुमार नागेश्वर की मौजूदगी में कलेक्टर कार्यालय के जनशिक्षा केन्द्र के सभाकक्ष में एक मीडिया वर्कशाप संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अभियंता विद्युत वितरण कम्पनी एम. एल साहू भी उपस्थित थे।

            अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण कंपनी सुभाष कुमार नागेश्वर ने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया शहर के लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर जो भ्रांतियां हैं, सभी भ्रांतियो को दूर करने के लिये आज सभी पत्रकार जनों को बुलाया गया । उन्होंने बताया विद्युत स्मार्ट मीटर लगने के बारे में जो फायदे हैं उसके बारे में अवगत कराया गया है कि किस तरीके से उपभोक्ता अपनी प्रतिदिन की विद्युत खपत स्मार्ट मीटर के माध्यम से देख सकता है। उन्होंने बताया सप्ताहिक जो खपत है वह भी देखी जा सकती है, महीने की खपत देखी जा सकती है और वह बिजली की कितनी खपत कर रहे है, कितना उसका बिल आ सकता है, उसका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।

            उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर लगाते हुए लगभग 1 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, और लगभग 25-26 हजार मीटर लगा चुके थे, कहीं पर किसी प्रकार की भ्रांतिया पैदा नहीं हुई, दक्षता ऐप के माध्यम से रीडिंग होती है, मीटर रीडर रीडिंग लेने जाता है तो उसकी फोटो लेता है, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अपनी एक टीम बनाकर जांच कराई तो लगभग शहर में 4500 ऐसे उपभोक्ता मिले जिसमें रीडिंग प्रॉपर नहीं हो रही थी या तो फोटोस सही नहीं आ रही थी या मन मर्जी से मीटर रीडर रीडिंग बढ़ाकर नोट की जा रही थी, ऐसे उपभोक्ताओं को सेलेक्ट किया और उनके मीटर्स बदलना शुरू किए गये। स्मार्ट मीटर के पहले पता ही नहीं था कि उपभोक्ता की विद्युत खपत क्या हैं, जब स्मार्ट मीटर लगे तब उन्हें सही खपत का पता चला और उसका डेटा भी विद्युत विभाग के पास है, आपको पीपीटी के माध्यम से दिखाया भी गया है।

            अधीक्षण अभियंता श्री नागेश्वर ने बताया स्मार्ट मीटर के माध्यम से अपने घर का लोड उपभोक्ता देख सकता हैं, अगर उपभोक्ता देखना चाहे तो मीटर में के.डब्ल्यू लिखा रहता हैं और वह अपना पूरा भार चालू करके देख सकता हैं, कि स्वयं के यहाँ पर कितना किलोवॉट का लोड चल रहा हैं।

            कार्यपालिक अभियंता विद्युत वितरण कम्पनी एम. एल साहू ने बताया कि एनर्जी एफिशिएंट डिवाइसेज़ आने लगी है, इस डिवाइस का उपयोग करते है, तो तत्काल बिजली की बचत में राहत उपभोक्ता देख सकते हैं, इसके साथ-साथ यदि आप प्रधानमंत्री सूर्ययोदय योजना का लाभ उठाकर करके स्वयं बिजली पैदा करके पावर ग्रिड को देकर डायरेक्ट लाभ उठा सकते हो।मीडिया वर्कशाप में मीडियाजनों से विद्युत से संबंधी शंकाओं एवं प्रश्नों के जवाब अधिकारियों ने दिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *