Spread the love

दमोह : पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 02 प्रकरणों में 10 हजार 500 रूपये का इनाम घोषित किया है ।  पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना दमोह कोतवाली के अपराध क्रमांक 856/2024 धारा 296,331(6),115(2), 351(2), 304, 3(5) बीएनएस के तहत आरोपी चिंटू ऊर्फ प्रशांत पाण्डेय निवासी लोको दमोह, कृष्णा तिवारी पिता बलराम तिवारी निवासी मागंज वार्ड नं.-05 दमोह पर 2500-2500 रूपये तथा चिंटू ऊर्फ राहुल ठाकुर निवासी लोको दमोह एवं नासिर खान निवासी लोको दमोह पर 2000-2000 रूपये का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार थाना पटेरा के अपराध क्रमांक 96/25 धारा 34 (2),42, आबकारी एक्ट के तहत आरोपी विद्दू ऊर्फ विद्या दहायत निवासी देवरी कुड़ई थाना पटेरा पर 2000 रूपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी फरार आरोपियों, संदेही आरोपियों एवं अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों, की गिरफ्तारी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *