
राशि जमा नहीं करने पर निरस्त होगी भूखंड की लीज
कटनी। निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा नगर निगम ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अंतर्गत 8 पट्टेदारों द्वारा गो-डाउन निर्माण हेतु ए.बी.पी.एस. पोर्टल में कंसलटेंट के माध्यम से आॅनलाईन भवन अनुज्ञा के आवेदन उपरांत निर्धारित डिमांड राशि जमा नहीं किये जाने पर निगमायुक्त दुबे द्वारा पत्र प्रेषित कर 7 दिवस के अंदर निर्धारित डिमांड शुल्क जमा करने के निर्देश पट्टेदारों को को दिए है।
इन्हे भेजा सूचना पत्र
निगमायुक्त दुबे नें ट्रांसपोर्ट नगर योजना के जिन 8 पट्टेदारों को सूचना पत्र प्रेषित किया है उनमें तिवारी ट्रांसपोर्ट के पट्टेदार नितिन तिवारी, न्यू महाभारत रोड लाइन्स प्रोपराइटर राजेन्द्र प्रसाद गर्ग सुशील प्रसाद गर्ग, ट्रांसपोर्ट सर्विस के प्रोपराइटर रामशरण पटेल, जय बजरंग रोडवेज के प्रोपराइटर अजय कुमार सुहाने, शासदा ट्रांसपोर्ट कार्पोशन रमेश कुमार नीखर, पाण्डे गुड्स कैरियर सुधा पाण्डेय पति विनय कुमार पाण्डेय, कटनी पब्लिक ट्रांसपोर्ट मती श्वेता नगरिया पति दीपक कुमार नगरिया, दुबे रोड़ कैरियर राजेश कुमार दुबे का नाम शामिल है। निगमायुक्त दुबे द्वारा पट्टेदारों को जारी सूचना पत्र में आगामी 7 दिवस में निर्धारित डिमांड शुल्क नगर निगम कोष में जमा कराकर भवन अनुज्ञा प्राप्त करते हुए शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए है। अन्यथा की स्थिति में पट्टेदारों की आवंटित भूखण्ड की लीज निरस्ती की कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये वे स्वयं जवाबदार होंगे।
