Spread the love

दमोह ! स्थानीय पीजी कॉलेज दमोह में 1 जुलाई से 3 जुलाई तक दीक्षारंभ समारोह का आयोजन निरंतर प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन के निर्देशन में प्रभारी डॉ. हरिओम दुबे ,डॉ. रमेश प्रसाद अहिरवार के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का पुनः तिलक से स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम 1 जुलाई से प्रारंभ हुआ जिसमें एनसीसी एवं एन एस एस के वॉलिंटियरों के साथ महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विषयों से अवगत कराया गया तथा उन्हें महाविद्यालय में नवीन पाठ्यक्रमों, एनसीसी, एनएसएस की गतिविधियों स्पोर्ट्स की उपलब्धियां एवं विभिन्न कैंपस सिलेक्शन तथा अग्नि वीर में चयन संबंधी उपलब्धियां से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ श्रीमती इंदिरा जैन ने विद्यार्थियों को कैंपस में करियर बनाने में महाविद्यालय की गतिविधियों, स्कॉलरशिप से संबंधित योजनाओं से अवगत कराया गया तथा डॉ. सविता जैन द्वारा विद्यार्थियों को नए-नए अवसरों की तलाश तथा डॉ पीके जैन द्वारा विद्यार्थियों को उत्साह एवं उमंग से अध्ययन करने एवं डॉ रमेश प्रसाद अहिरवार द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय से संबंधित समस्त योजनाओं, बस सुविधाओं विभिन्न छात्रवृत्ति एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई तथा विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी डॉ. के एस बामनिया, एन एस एस जिला संघठक डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी सहित अधिक संख्या में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थी तथा नव प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *